बुरे समय के कारण आंदोलित हो रहे थे जीव जंतु एवं पंचतत्व 1-1-2025

 महामारी और प्राकृतिक वातावरण 

      कोरोना जैसी महामारियों एवं  भूकंप वर्षा बाढ़ आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात आदि मौसम संबंधी प्राकृतिक घटनाओं को समझने के लिए प्राकृतिक वातावरण को समझना होगा |संपूर्ण ब्रह्मांड में सबकुछ प्राकृतिक वातावरण के द्वारा ही नियंत्रित किया जा रहा है| इसीलिए महामारी ,मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं को अच्छी प्रकार से समझने के लिए एवं इनके विषय में सही सही अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाने के लिए हवाओं के न केवल अच्छे बुरे प्रवाह को समझना होगा |प्रत्युत ये भी समझना होगा कि हवाओं के पास शक्ति कितनी है|वह शक्ति उनकी अपनी है या उनकी शक्ति का स्रोत कहीं और है |
     हवाओं की शक्ति के विषय में कल्पना की जाए तो  ग्रहों नक्षत्रों का पिंड रूप में बना रहना,उनकी गति आदि हवाओं के द्वारा नियंत्रित है |बादलों के निर्माण से लेकर उन्हें कहीं लाने  ले जाने का कार्य हवाएँ ही सँभालती हैं|वर्षा होना आदि हवाओं के सहज प्रवाह से ही संभव हो पाता है | 
     आकाश में तारों के टूटने,पृथ्वी में भूकंपों के आने ,समुद्रों में सुनामी के आने  एवं समुद्रों में लहरों के उठने आदि का कारण प्रकुपित हवाएँ ही हैं |आँधीतूफ़ान चक्रवात बज्रपात उल्कापात आदि अप्रिय घटनाएँ भी वायु के प्रकुपित होने से ही घटित होती हैं |
     इसके बिपरीत सहज स्वच्छ शीतल सुगंधित एवं वायु का मंद प्रवाह प्रकृति और जीवन दोनों के लिए ही अच्छा होता है | ऐसी हवा में साँस लेने से मनुष्यों के शरीर स्वस्थ रहते हैं | दूसरी बात ऐसी स्वच्छ सुंदर हवाओं के संयोग से उस समय जो अन्न फूल फल शाक सब्जियाँ आदि पैदा होते हैं |उन्हें खाने से मनुष्यों के शरीर स्वस्थ एवं सबल बनते हैं |तीसरी बात ऐसी हवाओं का स्पर्श पाकर पली बढ़ी औषधीयबनस्पतियाँ एवं उनसे निर्मित औषधियाँ रोगों से मुक्ति दिलाकर शरीरों को स्वस्थ करने में सक्षम होती हैं | 
    प्रकुपित हवाओं में साँस लेने से मनुष्यों के शरीर रोगी होने लगते हैं | दूसरी बात उसी प्रदूषित वातावरण में उन्हीं प्रदूषित हवाओं का स्पर्श पाकर पले बढ़े अन्न फूल फल शाक सब्जियाँ आदि खाने से रोग बढ़ने लगते हैं| तीसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदूषित हवाओं के संयोग से पली बढ़ी औषधीयबनस्पतियाँ एवं उनसे निर्मित औषधियाँ स्वयं विकारित हो जाती हैं |ऐसी औषधियाँ  रोगों से मुक्ति दिलाने की जगह कई बार रोगों के बढ़ने में सहायक होने लगती हैं | ऐसी स्थिति बनते ही रोग असाध्य होते चले जाते हैं | 
      विशेष बात ये है कि यदि विषैले वातावरण में साँस लेने  शरीर रोगी होते जा रहे हों | उसी विकारित वातावरण में पैदा हुए अन्न फूल फल शाक सब्जियाँ आदि खाने से पाचनतंत्र बिगड़ता  जा रहा हो|वैसे ही बिपरीत वातावरण में पली बढ़ी औषधीयबनस्पतियों से निर्मित औषधियों के सेवन से रोगों को नियंत्रित किया जाना संभव न हो पा रहा हो | महामारी पैदा होने के लिए यही अवस्था जिम्मेदार होती है |        
     महामारियों के पैदा होने  का क्रम यही होता है | कुछ वर्ष पहले से हवाएँ प्रदूषित होनी प्रारंभ हो जाती हैं |उससे शरीरों में वात पित्त कफ आदि असंतुलित होने लगते हैं |जिससे धीरे धीरे शरीर रोगी होने शुरू हो जाते हैं | ऐसे प्रदूषित वातावरण में पले बढ़े अन्न फूल फल शाक सब्जियाँ खाने से पाचनतंत्र बिगड़ने लगता है |उसी प्रदूषित वातावरण में पली बढ़ी बनौषधियों में बिकार आने लगते हैं| जिससे वे जिन रोगों से मुक्ति दिलाने में सक्षम मानी जाती हैं | वे उन गुणों से हीन होकर  कुछ दूसरे गुणधर्म से युक्त हो जाती हैं |ऐसी परिस्थिति में रोग पैदा होते हैं | भोजन विकारों से रोग मजबूत होते चले जाते हैं | बिकारित औषधियों के प्रयोग से रोग मुक्ति मिल नहीं पाती है और रोग बढ़ते चले जाते हैं | 
      ऐसी परिस्थिति में समाज को यदि स्वस्थ और प्रसन्न रखना है तो प्राकृतिक वातावरण  एवं वायुप्रवाह का सत् परीक्षण करते रहना चाहिए | प्राचीन काल में ऋषि मुनि महात्मा आदि इसी प्राकृतिक वातावरण का अनुभव अध्ययन आदि करने के लिए  जंगलों में आश्रम बनाकर रहते थे | त्रिकाल संध्या करते  थे | संध्या का प्राण प्राणायाम होता है | प्राणायाम करते समय स्वरोदय विज्ञान के आधार पर निरंतर पंचतत्वों का परीक्षण करते रहते थे | वायु प्रवाह बिगड़ना जैसे ही प्रारंभ होता था | उसी समय से उसे नियंत्रित करने की दृष्टि से प्रभावी प्रयत्न प्रारंभ कर दिए जाते थे |यहीं से प्राकृतिक वातावरण  सुधरने लगता था  | जिससे  अन्न फूल फल शाक सब्जियाँ आदि प्रदूषित होने से बच जाती थीं | इससे महामारी जैसे रोग प्रारंभ में ही नियंत्रित होने लग जाते थे | प्रारंभिक समय में ही जिन बनौषधियों का संग्रह करके रख लिया जाता था | उनसे निर्मित औषधियाँ अत्यंत प्रभावी होती थीं | महामारी के विषाणुओं से  कुछ लोग यदि संक्रमित हो भी गए तो उन औषधियों से तुरंत नियंत्रित कर लिया जाता था | इस प्रक्रिया से प्राचीन काल में महामारियाँ  उतनी अनियंत्रित नहीं हो पाती हैं | 
       कोरोना जैसी महामारियों के अनियंत्रण में यह भी एक बड़ा कारण रहा कि जब बड़ी संख्या में लोग संक्रमित होने एवं मृत्यु को प्राप्त होने लगे | उस समय इतने भयंकर महारोग को समझने के लिए समय ही कहाँ था | सही निदान के बिना उचित औषधि के विषय में निर्णय कैसे लिया जाए | औषधीय द्रव्यों का इतनी बड़ी मात्रा में तुरंत कैसे संग्रह किया जाए |  इतने कम समय में इतनी अधिक मात्रा में औषधि का निर्माण करके जनजन तक पहुँचाना अत्यंत कठिन कार्य था | महामारी से हुए जनधन के नुक्सान के लिए यह भी एक बड़ा कारण बना है | 
      
                                     समय के अनुसार चलती हैं हवाएँ और बनता है वातावरण !   
        समय बीतने के साथ ही चलबिंदु स्थानांतरित होते हैं। समय बदलने पर प्रकृति और जीवन में  घटनाएँ घटित होने लगती हैं | दो घटनाओं के घटित होने या किसी गतिशील बिंदु के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने के अंतराल को ही समय  कहा जाता है।
    अतिप्राचीन काल में मनुष्यों  ने वर्षों ऋतुओं महीनों पक्षों दिनों के रूप में समय की कल्पना की होगी । ऐसे ही  सूर्य की विभिन्न अवस्थाओं के आधार पर प्रात: दोपहर संध्या एवं रात्रि की कल्पना की गई है। वस्तुतः ये समय का स्थूल और प्रत्यक्ष स्वरूप है | इसलिए ऋतुओं तथा प्रात: दोपहर संध्या  रात्रि आदि शुरू और समाप्त होते प्रत्यक्ष रूप से देखा जाता है |ऐसे ही समय का परोक्ष स्वरूप भी होता है | जिसे प्रत्यक्ष नेत्रों से देखा जाना संभव नहीं होता है ,फिर भी वो प्रकृति और जीवन दोनों को ही प्रभावित करता है | 
     जिसप्रकार से तूफ़ान आने पर हवाएँ अत्यंत तेज चलने के कारण अपने साथ बड़े बड़े पेड़ छप्पर आदि उड़ाकर ले जा रही होती हैं|बड़े बड़े घर गिराती  जा रही होती हैं | हर कोई कह रहा होता है कि तूफ़ान बहुत तेज है | इतनी तेज चलने वाली शक्तिशाली हवाएँ भी प्रत्यक्ष रूप से किसी को दिखाई नहीं पड़ती हैं|इसलिए उन  हवाओं के साथ उड़ रहे धूल तिनके पत्ते वस्त्र आदि वस्तुओं को देखकर ही हवाओं के तेज चलने का अनुमान लगाना पड़ता है |इन उड़ने वाली वस्तुओं  का हवाओं से केवल इतना ही संबंध होता है कि उन्हें हवाओं के द्वारा उड़ाया जा रहा होता है |इसमें विशेष बात यह भी है कि हवाएँ अपनी धुन में उड़ती जा रही होती हैं उड़ने वाली चीजें उनके साथ उड़ती जा रही होती हैं |
     इसीप्रकार से शक्तिशाली समय प्रत्यक्षरूप से दिखाई भले न पड़ता हो किंतु उस समय के साथ जो घटनाएँ घटित हो रही होती हैं |उन्हें देखकर अच्छे बुरे समय की पहचान कर ली जाती है|यदि अच्छी अच्छी घटनाएँ घटित हो रही होती हैं तो अच्छा समय चल रहा होता है और यदि  मनुष्यों को पीड़ित करने वाली बुरी घटनाएँ या प्राकृतिक आपदाएँ घटित हो रही होती हैं | वह बुरे समय का प्रवाह होता है| इस प्रकार से अच्छे बुरे  समय के अनुसार घटित होने वाली घटनाओं को देखकर अच्छे या बुरे समय की पहचान कर ली जाती है| बुरे समय में भूकंप आँधी तूफानों बाढ़ बज्रपात चक्रवात जैसी घटनाओं के घटित होने की कल्पना कर ली जाती है| समय के अनुसार ही ऐसी घटनाओं के घटित होने के विषय में पूर्वानुमान लगा लिया जाता है | 
     कुल मिलाकर प्राकृतिक वातावरण जब बिगड़ने लगता है तो उसका प्रभाव समस्त पेड़ों पौधों बनस्पतियों तथा किसानों के द्वारा की जाने वाली फसलों में कुछ छोटे छोटे ऐसे बदलाव होने लगते हैं |जिन्हें वही लोग पहचान पाते हैं जो उसी वातावरण में रहकर इसका निरंतर अनुभव किया करते हैं |  
     ऐसे प्राकृतिक परिवर्तनों का प्रभाव मनुष्य समेत समस्त जीवों के स्वास्थ्य और स्वभाव पर पड़ता है |जिससे सभी जीव जंतुओं के शरीरों में स्वास्थ्य संबंधी बिकार पैदा होने लगते हैं और मानसिक बेचैनी बढ़ने लगती है| 
    बुरे समय के प्रभाव से लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ते हैं| उनके मन परेशान होते हैं | इसके लिए मनुष्य अपने अनियमित आहार बिहार सोने जागने आदि को जिम्मेदार मान लेते  हैं|ऐसे समय उन्हें जो मानसिक बेचैनी होती है |इसके लिए वे अपनी उन परिस्थितियों को जिम्मेदार  मान लेते हैं| जो प्रायः प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्वस्थ अस्वस्थ लाभ हानि एवं लोगों के अच्छे बुरे व्यवहार के कारण प्रतिदिन घटित होती रहती हैं |
    मनुष्य चिकित्सा आदि का लाभ लेकर अपनी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान निकाल लिया करते हैं| मानसिक बेचैनी शांत करने के लिए मनोरंजनात्मक साधन अपना लेते हैं| कहीं भ्रमण पर निकल जाते हैं| अपने सुख देने वाले स्वजनों के साथ समय बिता लिया करते हैं | इन सबसे उन्हें प्राकृतिक परिवर्तनों का अधिक अनुभव नहीं हो पाता  है |
    समयपरिवर्तन संबंधी बदलाव प्राकृतिक वातावरण में सबसे पहले उभरते हैं|इनका अनुभव करने के लिए प्राकृतिक जीवन जीना आवश्यक होता है |प्राचीनकाल में ऋषियों मुनियों महात्माओं को बनों में रहकर तपस्या करते देखा जाता था | राजा लोग ऋषियों मुनियों महात्माओं का बहुत सम्मान किया करते थे |उनके दर्शन करने बनों में स्थित आश्रमों में आया करते थे |ऋषियों मुनियों के पहुँचने पर उनका बहुत स्वागत किया करते थे |
     इसमें विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि ऋषियों मुनियों में बहुत लोग गृहस्थ होते थे | उन्हें सुख सुविधापूर्ण जीवन जीने की आवश्यकता भी होती थी | उनके पत्नी बच्चों की भी वही आवश्यकताएँ होती थीं |जो आम गृहस्थ की होती हैं | वे चाहते तो राजालोग उन्हें राजधानियों में आवास देने में समर्थ भी थे | राजाओं ने न तो उनसे कभी राजधानियों में रहने के लिए कहा और न ही ऋषियों मुनियों ने राजधानियों में रहने की इच्छा जताई | तपस्या तो वे महानगरों में रहकर भी कर सकते थे किंतु समाजहित के उद्देश्य से प्राकृतिक वातावरण को समझने के लिए पत्नी बच्चों  के साथ जंगलों में कठिन जीवन जीते रहे | अच्छे बुरे समय के शुरुआती सूक्ष्मपरिवर्तनों का अनुभव प्राकृतिक जीवन जीकर ही किए जा सकते हैं |उन्हीं के आधार पर प्राकृतिक आपदाओं महामारियों के आने से पहले उनके विषय में आगे से आगे पूर्वानुमान लगा लिए जाते थे |  
    प्राकृतिक परिवर्तनों का अनुभव प्राकृतिक जीवन जीने वाले बनबासियों किसानों पशुचारकों तथा जीव जंतुओं को अधिक होता है | इसलिए ऐसी प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने से पहले ऐसे लोगों एवं जीवजंतुओं को ऐसी घटनाओं के विषय में पूर्वाभाष हो जाया करता है | भूकंपों महामारियों आदि के आने से पहले प्राकृतिक जीवन जीने वाले बनबासियों तथा जीव जंतुओं के स्वभाव व्यवहार आदि में कुछ अलग प्रकार के परिवर्तन होते देखे जाते हैं | 
     जंगलों गाँवों खेतों आदि में रहकर प्राकृतिक वातावरण का अनुभव करने वाले लोग तथा पशु पक्षी आदि प्राणी ऐसे परिवर्तनों का अनुभव आगे से आगे कर लिया करते हैं |प्राकृतिक वातावरण में रहकर तपस्या करने वाले ज्ञान विज्ञान से संपन्न ऋषि मुनि आदि प्रत्येक प्राकृतिक घटना को घटित होते देखते  हैं |ऐसे  प्राकृतिक परिवर्तनों का अनुभव हमेंशा किया करते हैं |जिसके आधार पर उनके द्वारा लगाए गए अनुमान पूर्वानुमान आदि सही निकला करते हैं | प्राकृतिक वातावरण में रहने  वाले पशु पक्षी आदि भी ऐसी घटनाओं का अनुमान आगे से आगे लगा लिया करते हैं |जिसके संकेत उनके स्वभाव व्यवहार आदि से मिला करते हैं | इन्हें समझकर ही महामारी के विषय में पूर्वानुमान लगाया जा सकता है | 

   इसके अतिरिक्त प्राकृतिक वातावरण से दूर महानगरों के वातानुकूलित भवनों में बैठकर ऐसे प्राकृतिक विषयों पर कोई अनुसंधान किया जाना कैसे संभव है | किसी नदी तालाब आदि में उतरे बिना जैसे तैरना नहीं सीखा जा सकता है ,वैसे ही प्रकृति के बीच रहकर प्राकृतिक परिवर्तनों का अनुभव किए बिना भूकंप आँधी तूफानों वर्षा बाढ़ एवं महामारी जैसी प्राकृतिक घटनाओं को समझना एवं उनके विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाना असंभव है |  

                                 कोरोना महामारी के समय जीव जंतुओं के स्वभाव में बदलाव !

 पशु-पक्षियों को हो गया था महामारी का आभाष !  

     समय के साथ साथ प्रकृति में बदलाव होते रहते  हैं |समय में कब कैसे बदलाव हो रहे हैं यह  जानने के लिए एक तो गणित का माध्यम है और दूसरा पशु पक्षियों के बदलते व्यवहार को बहुत सूक्ष्मता से देखना होता है |प्राकृतिक घटनाओं के माध्यम से मिलने वाले संकेतों को समझना होता है | 

                                संपूर्ण प्रकृति दे रही थी महामारी आने के संकेत !

        हैरान परेशान आवारा पशुओं के आक्रामक व्यवहार से किसान परेशान थे|दुनियाभर में कोरोना काल में जानवरों के नए रूप अधिक आक्रमक देखने को मिल रहे  थे।ऐसा पहले नहीं होता था और न ही महामारी के बाद उस प्रकार की आक्रामकता रहेगी | महामारीजनित प्रभाव से जीव जंतुओं का स्वभाव आहार विहार आदि काफी बदल गया था |टिड्डियों पक्षियों पशुओं तथा चूहों का प्रजनन अधिक होने से इनकी संख्या अचानक बहुत अधिक बढ़ गई थी |  इसी बेचैनी का शिकार होकर  कोरोना काल में अनेकों देश एक दूसरे से युद्ध लड़ते देखे जा रहे थे|कई देशों के अंदर अंतर्कलह से बड़ी संख्या में लोग हिंसा की भेंट चढ़ते जा रहे थे |कुछ देशों के अंदर हिंसक घटनाएँ,दंगे,आतंकी घटनाएँ हिंसक विस्फोट एवं हिंसक आंदोलन आदि होते देखे जा रहे थे | कुछ असहिष्णु लोग छोटी छोटी बातों पर दूसरे की हत्या करते देखे जा रहे थे |भारत की दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत में एवं मणिपुर आदि स्थानों पर हिंसक दंगे ,पड़ोसी म्यांमार में हिंसक दंगे होते देखे जा रहे थे |ऐसे ही कोरोनाकाल में मनुष्यों पशुओं पक्षियों आदि में बेचैनी काफी अधिक बढ़ गई थी | 

    प्राकृतिक परिवर्तनों की स्थिति इतनी बिगड़ती जा रही थी कि ऋतुएँ अपनी मर्यादा छोड़ती जा रही थीं | जनवरी फरवरी में तापमान का अस्वाभाविक रूप से बढ़ जाना एवं अप्रैल मई तक वर्षा होती रहना !सितंबर में जून की तरह गर्मी होने लगने जैसी स्थिति सामान्य तो नहीं थी | प्राकृतिक दृष्टि से देखा जाए तो ये मानवता पर काफी बड़ा प्राकृतिक संकट था | ऋतुओं के असंतुलन से आनाज शाक सब्जियों फलों फूलों के गुणधर्म बदलने लगे थे |जिन  वृक्षों के लिए कहा जाता है कि कितना भी खाद पानी दो किंतु ये अपने समय से पहले फूलते फलते नहीं हैं | उन्हें बिना ऋतु आए भी फूलते फलते देखा जा रहा था |कुछ फलों का आकार प्रकार रंग रूप स्वाद आदि बदला बदला सा लग रहा था | लीचियों के आकार अपेक्षाकृत छोटे होने लगे थे | 

    बार बार भूकंप आते देखे जा रहे थे सन 2014 के बाद  दिनोंदिन भूकंप की आवृत्तियाँ बढ़ती जा रही थीं | आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात बाढ़ जैसी हिंसक घटनाएँ बार बार घटित होते देखी जा रही थीं |  

    ऐसी प्राकृतिक उथलपुथल का कारण यदि जलवायु परिवर्तन को भी माना जाए तो भी तो उसके भी तो कुछ परिणाम होंगे | उस जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों पर गंभीरता पूर्वक बिचार किया जाना चाहिए | भोजन निर्माण प्रक्रिया में किसी ब्यंजन को बनाते समय सभी द्रव्य उचित मात्रा में डाले जाएँ तभी वह स्वादिष्ट बनता है |किसी औषधि का निर्माण करते समय घटकद्रव्य यदि उचित अनुपात में न डाले जाएँ तो निर्मित औषधियाँ हानिकर भी हो सकती हैं | 

     ऐसी स्थिति में ऋतुएँ जब अपनी मर्यादा छोड़ने लगी थीं | जनवरी फरवरी में तापमान अस्वाभाविक रूप से बढ़ने लगा था | जाना एवं अप्रैल मई तक वर्षा होती रहना !सितंबर में जून की तरह गर्मी होने लगने जैसी स्थिति सामान्य तो नहीं थी |


कोरोना काल में आवारा जानवरों का आतंक -

  भारत के कई प्रदेशों  में किसानों को आवारा पशुओं के क्रोध का शिकार होना पड़ रहा है सारी खेती चौपट होती जा रही है | इन्हीं कुछ वर्षों में पशु अचानक इतने अधिक बढ़ गए हैं या कि पशुओं के स्वभाव में कुछ बदलाव हुआ है | 

गाय ने मुर्गा खाया : 

        मार्च 2019 की घटना थी जब समाचार माध्यमों से किसी गौशाला का वीडियो प्रसारित किया गया जिसमें गाय मुर्गा खा रही थी ! गाय मांसाहारी नहीं होती फिर भी यदि ऐसी घटना घटित हुई है तो ये उस बुरे समय का ही प्रभाव है जिसके कारण जीवों के स्वभाव व्यवहार आदि में बदलाव आ जाते हैं |

टिड्डियों का आतंक  - 

    28-5-2020- टिड्डियों  दिसंबर 2019 से आरंभ हुआ है। टिड्डियों ने सबसे पहले गुजरात तबाही मचाई। अनुमान के तौर पर सिर्फ दो जिलों के 25 हजार हेक्टेयर की फसल तबाह होने का आंकड़ा राज्य सरकार ने पेश किया है।भारत में टिड्डों से प्रभावित राज्य,राजस्थान,पंजाब,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इन टिड्डियों से प्रभावित है।

मौसम और टिड्डियों के बीच संबंध !

       टिड्डी दल ओमान के रेगिस्‍तानों में भारी बारिश के बाद तैयार होते हैं। हिंद महासागर में भी साइक्‍लोन आने से रेगिस्‍तान में बारिश होने लगी है, इस वजह से भी टिड्डियां पैदा होती हैं। भारत में अप्रैल महीने के बीच टिड्डियों ने राजस्‍थान में एंट्री की थी। तब से वे पंजाब, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र तक फैल चुकी हैं।
       2018 में आए साइक्‍लोन की वजह से ओमान के रेगिस्‍तान में टिड्डियों के लिए परफेक्‍ट ब्रीडिंग ग्राउंड बना। इसके बाद, टिड्डी दल यमन की ओर बढ़ा फिर सोमालिया और बाकी ईस्‍ट अफ्रीकी देश पहुँचा। दूसरी तरफ, ईरान, सऊदी अरब और यमन से एक और झुंड निकला। यही दल पाकिस्‍तान और भारत में घुसा है।
       वर्ष 2019 में मानसून पश्चिमी भारत में समय से पहले (जुलाई के पहले सप्ताह से छह सप्ताह पहले) शुरू हुआ, विशेषकर टिड्डियों से प्रभावित क्षेत्रों में। यह सामान्य रूप से सितंबर/अक्टूबर माह के बजाय एक माह आगे नवंबर तक सक्रिय रहा। विस्तारित मानसून के कारण टिड्डी दल के लिये उत्कृष्ट प्रजनन की स्थितियाँ पैदा हुई। इसके साथ ही प्राकृतिक वनस्पति का भी उत्पादन हुआ, जिससे वे लंबे समय तक भोजन के लिये आश्रित रह सकती थीं।
     
    • रेगिस्तानी टिड्डे आमतौर पर अफ्रीका के निकट, पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम एशिया के अर्ध-शुष्क और शुष्क रेगिस्तान तक सीमित होते हैं, जो वार्षिक रूप से 200 मिमी से कम बारिश प्राप्त करते हैं।
    • सामान्य जलवायुवीय परिस्थितियों में, टिड्डियों की संख्या प्राकृतिक मृत्यु दर या प्रवासन के माध्यम से घट जाती है।
    • कुछ मौसम विज्ञानियों का मानना है कि टिड्डियों का इस प्रकार प्रजनन, जो कृषि कार्यों के लिये चिंता का विषय है, हिंद महासागर के गर्म होने का एक अप्रत्यक्ष परिणाम है।
    • पश्चिमी हिंद महासागर में सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव या अपेक्षाकृत अधिक तापमान पाया गया परिणामस्वरूप भारत समेत पूर्वी अफ्रीका में घनघोर वर्षा हुई।
    • वर्षा के कारण नम हुए अफ्रीकी रेगिस्तानों ने टिड्डियों के प्रजनन को बढ़ावा दिया और वर्षा की अनुकूल हवाओं द्वारा इन्हें भारत की ओर बढ़ने में सहायता मिली।
     
    चूहों का आतंक बढ़ा :-

    26 -7- 2016 को प्रकाशित चूहों से संक्रमण और बीमारियां तेजी से फैलती हैं इसलिए प्रधानमंत्री जॉन की ने 2050 तक चूहों और अन्‍य उपद्रवी जानवरों से छुटकारा पाने की महत्‍वकांक्षी योजना की घोषणा की है | 

    8-6-2020-कोरोना वायरस: क्या लॉकडाउन ने चूहों को भी गुस्सैल बना दिया है?

    28-5-2021चूहों  जन्मदर बढ़ी - 29 -5 -2021 ऑस्ट्रेलिया में चूहों से हाहाकार, खेतों को किया बर्बाद अब घर में लगा रहे आग, भारत को 5 हजार लीटर जहर का ऑर्डर !आस्ट्रेलिया चूहों से बहुत ज्यादा परेशान है. फैक्ट्री और खेतों से निकलने वाले इन चूहों की संख्या लाखों में है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को न सिर्फ परेशान कर दिया है बल्कि वहां लोग चूहों से डरे हुए हैं.| ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री एडम मार्शल ने कहा है कि 'अगर हम वसंत तक चूहों की संख्या को कम नहीं कर पाते हैं तो ग्रामीण और क्षेत्रीय साउथ वेल्स में आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।' । लाखों की तादाद में चूहों ने किसानों और फैक्ट्री मालिकों को परेशान कर रखा है। लाखों चूहें ऑस्ट्रेलिया के अलग अलग फैक्ट्री और खेतों से निकल रहे हैं  | 

    24-10- 2021यूपी के कानपुर में चूहों ने करीब 40 करोड़ की पुल को कुतर दिया है. कानपुर में 4 साल पहले राज्य सेतु निगम की ओर से खपरा मोहाल रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया था. चूहों की वजह से पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया है | 
    16-12-2021-चूहे मारने पर लाखों खर्च कर चुका है रेलवे, फिर भी कम नहीं हो रहा आतंक !
    चूहों से होने वाले नुकसान की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. रेलवे स्टेशन !कोई भी हो हर जगह मोटे-मोटे चूहे आपको आसानी से दिख जाएंगे. झांसी से लेकर नागपुर तक इन चूहों को मारने के लिए रेलवे द्वारा बड़ी रकम खर्च की जा चुकी है.  लेकिन चूहों के आतंक (Rat's Terror) से Indian Railways को मुक्ति नहीं मिल सकी है

     20-1-2022-हांगकांग में चूहे भी हो रहे कोरोना पॉजिटिव, 2000 से ज्यादा चूहों को मारने का आदेश !22 दिसंबर से पालतू जानवरों की दुकानों से चूहे खरीदने वालों को भी अनिवार्य रूप से कोविड-19 की जांच करानी होगी

    21-2-2022कोरोना महामारी के बाद ब्रिटेन में फैला चूहों का आतंक, टॉयलेट के रास्ते घरों में घुस रहे बिल्ली के आकार के चूहे !कोरोना के कारण चूहों की संख्या में हर साल 25% की वृद्धि ब्रिटेन में चूहों की संख्या में हुए विस्फोट से अफरातफरी मची हुई है। एक अनुमान के अनुसार उनकी संख्या 150 मिलियन तक पहुंच गई है, जो की अब तक की सबसे अधिक है। हेलैंड्स ने कहा कि कोविड महामारी के कारण इसमें हर साल 25% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लोग काफी डरे हुए हैं और ये स्वभाविक है। ब्रिटेन में पहले से कहीं अधिक चूहें हैं और वे लगातार हावी हो रहे हैं। मैंने कुछ बिल्लियों के आकार के चूहे भी देखे हैं। 

    सन 2020 में प्रकाशित -यूके में लॉकडाउन में डेढ़ फुट लम्बे गुस्सैल चूहों का आतंक; भूख ऐसी कि एक-दूसरे को खा रहे, इन पर जहर भी बेअसर हो रहा है | ब्रिटेन में चूहे इतने बढ़ गए, जितने कि 200 साल पहले की औद्योगिक क्रांति के दौरान भी नहीं थे |लॉकडाउन में चूहे खाने और रहने के नए ठिकाने ढूंढ़ने में लगे हैं |बताया जाता है कि चूहों से 55 तरह की बीमारियां फैलती है | दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान जानवरों के नए रूप देखने को मिले हैं। लेकिन, ब्रिटेनवासी कोरोना के साथ-साथ बड़े चूहों से बेहद परेशान और खौफ में हैं। 18 इंच तक लम्बे इन चूहों को जाइंट रेट कहा जाता है और लॉकडाउन के दौरान इन्होंने अपने व्यवहार को अधिक आक्रामक बना लिया है | बीते दो महीनों से ये सीवर-अंडरग्राउंड नालियों से निकल कर रहवासी इलाकों में घुस रहे हैं। बंद शहरों से दूर ये उपनगरीय कस्बों की ओर बढ़ रहे हैं। पता चला है कि ये इतने भूखे हैं कि अब एक-दूसरे को खाने लगे हैं। इन पर रेट पॉयजन का भी असर नहीं हो रहा है।

    भारत में भी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों से चूहों के आतंक और करोड़ों के माल की नुकसान की खबरें मिली हैं, हालांकि हमारे यहाँ के चूहे ब्रिटेन के चूहे जितने बड़े नहीं हैं।

    ब्रिटेन के चूहों की मुंह से लेकर पूंछ तक की लंबाई करीब 18 से 20 इंच तक देखी गई है। ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के अन्य देश भी लॉकडाउन के दौरान चूहों के आतंक का सामना कर रहे हैं। अमेरिका में, सेंटरफॉर डिसीज कंट्रोल ने चूहों के आक्रामक हो रहे व्यवहार के बारे में लोगों को सचेत किया है।ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल एसोसिएशन के एक सर्वे से पता चला है कि ब्रिटेन में बड़े चूहों के उपद्रव की घटनाओं में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। द सन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में चूहे पकड़ने वालों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उनका काम बढ़ गया है। एसोसिएशन की टेक्निकल ऑफिसर नताली बुंगे के मुताबिक: "हमारे पास अब तक ये रिपोर्ट आती थी कि चूहे खाली इमारतों में ठिकाने बना रहे हैं लेकिन,अब ऐसा लगता है कि उनके रहवास का पैटर्न भी बदल रहा है | मैनचेस्टर के रैट कैचर मार्टिन किर्कब्राइड ने टेलीग्राफ को बताया कि, ब्रिटेन में चूहे इतने बढ़ गए हैं जितने कि 200 साल पहले की औद्योगिक क्रांति के दौरान भी नहीं थे। वैज्ञानिकों ने लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही यहां के उपनगरों में बड़े चूहों की आबादी में बढ़ोतरी देखी है। कुतरने वाले जीवों पर पीएचडी करने वाले अर्बन रोडेन्टोलॉजिस्ट बॉबी कोरिगन कहते हैं कि:हमने मानव जाति के इतिहास में देखा है, जिसमें लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। वे पूरी सेना के साथ धावा बोलते हैं और जमीन हथियाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ते हैं। और, चूहे भी अब ऐसा ही कर रहे हैं।दिलचस्प बात यह है कि चीनी कैलेंडर के हिसाब से कोरोनावायरस की भेंट चढ़ा साल 2020 चूहों का साल माना गया है।

    पशुओं पक्षियों में कोरोना 

     20 Apr 2020-अमेरिका में एक बाघ में कोरोना पाया गया. वहीं कई जगहों में कुत्तों में भी कोरोना के निशान मिले. अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में पानी में कोविड पाया गया है | 

    05 May 2020-राष्ट्रपति ने कहा-टेस्ट किट सही नहींकोरोना वायरस के ये सैंपल बकरी  भेड़ से लिए गए थे। सैंपल को जांच के लिए तंजानिया की लैब में भेजा गया, जहां बकरी आदि कोरोना पॉजिटिव निकले।

    28Jul 2020,ब्रिटेन में बिल्ली कोरोना पॉजिटिव, पालतू जानवर में कोविड-19 के मामले मिले | 

    13Aug2020-चीन से आई चौंकाने वाली खबर, चिकन में भी कोरोना वायरस!चीन ने फ्रोजन चिकनके पंख में भी कोविड-19 के होने की पुष्टि की है.| 

    17-7-2020 कोरोना वायरस: स्पेन में एक लाख ऊदबिलाव को मारने का आदेश !
    उत्तर-पूर्वी स्पेन के एक फ़ार्म में कई ऊदबिलाव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद यह फ़ैसला किया गया है| 
     30 जून 2020-चरवाहे को हुआ कोरोना वायरस, बकरियों और भेड़ों को सांस लेने में दिक्कत!

    विशेष बात :विश्व के कई देशों प्रदेशों में पक्षियों के मरने की घटनाएँ सुनाई देती रही हैं |  भारत के कई प्रदेशों मेंबड़ी संख्या में  कौवों के मरने की घटनाएँ दिखाई सुनाई देती रहीं | 
      मई 2020 में गोरखपुर बरेली बिहार मध्यप्रदेश आदि में कोरोना काल में बहुत बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्‍या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में अज्ञात सा डर फैल गया है। 
       लंपी रोग से बड़ी संख्या में गायों को मरते देखा जा रहा है | 
                                            बुरे समय के प्रभाव से आंदोलित हो रहे थे  पंचतत्व!

         भूकंप आँधी तूफान जैसी जिन प्राकृतिक घटनाओं के लिए पंचतत्वों को दोषी  माना जाता है | जल एवं वायु परिवर्तन को दोषी बताया जाता है | वे पंचतत्व भी तो समय के ही आधीन होते हैं | समय के परिवर्तन के साथ साथ उन्हें भी परिवर्तित होना पड़ता है|प्रकृति के संचालन में उन पंचतत्वों की बड़ी भूमिका होती है और पंचतत्वों के  संचालन में समय की बड़ी भूमिका होती है | प्रातः काल जलतत्व प्रबल होता है, मध्यान्ह काल में अग्नि तत्व प्रबल रहता है और अपराह्न काल में वायुतत्व प्रबल रहता है |सूर्यास्त के समय सुषुम्ना प्रवाह में आकाशतत्व का प्राबल्य रहता है| इसी प्रकार से रात्रि में या भिन्न भिन्न ऋतुओं में पंचतत्वों के प्रभाव में समय के अनुशार परिवर्तन होते देखे जाते हैं |जब जैसा समय होता है तब तैसे बदलाव होते देखे जाते हैं | 

          बुरे समय के प्रभाव से जब अचानक पंचतत्वों में कुछ ऐसे बदलाव होने लगते हैं |जो लंबे समय से चले आ रहे प्रकृति क्रम से अलग हटकर घटित होते हैं |पंचतत्व उसप्रकार के परिवर्तन को सहने के अभ्यासी नहीं रहे होते हैं |जिन परिवर्तनों को  उन्हें अचानक सहने के लिए बाध्य होना पड़ता है | ऐसे समय में पंचतत्व स्वयं आंदोलित होने लगते हैं | जिनकी बेचैनी उनसे संबंधित प्राकृतिक घटनाओं के माध्यम से देखी एवं अनुभव की जा सकती है |             महामारी के समय केवल वायु ही प्रदूषित नहीं होती है उसके साथ साथ पृथ्वी जल अग्नि आकाश आदि सभी विकारों से युक्त असंतुलित  होने लगते हैं |सर्दी गर्मी वर्षा आदि ऋतुओं के समय प्रभाव आदि में ऐसे बदलाव होने लगते हैं ,जो हमेंशा होते नहीं देखे जाते हैं| शिशिर(सर्दी)ऋतु में सर्दी का बहुत अधिक या बहुत कम होना या सर्दी की अवधि का घट - बढ़ जाना | ऐसा ही ग्रीष्मऋतु में  गर्मी का बहुत अधिक या बहुत कम होना या ग्रीष्मऋतु की अवधि का घट - बढ़ जाना ! ऐसा ही असंतुलन वर्षाऋतु में देखा जाता है !भूकंप आँधी तूफ़ान वर्षा बाढ़ बज्रपात चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के  बार बार घटित होने जैसे लक्षण जितने कम या अधिक होते हैं उतने ही बड़े रोग या महारोग के पैदा होने का संकेत दे रहे होते हैं | ऐसी घटनाओं के आगे या पीछे घटित होने वाली छोटी बड़ी प्राकृतिक घटनाएँ भी उन संकेतों के बारे में ही कुछ सूचित कर रही होती हैं | ऐसी सभी प्राकृतिक घटनाएँ जिस समय घटित होती हैं उस समय का  भी महत्त्व होता है |कोरोना महामारी के समय प्राकृतिक वातावरण में ऐसा असंतुलन होते बार बार देखा गया था |  

      पृथ्वी तत्व -

         कोरोना महामारी के समय पृथ्वी तत्व काफी अधिक आंदोलित था | जो भूकंप पहले कभी कभी आते देखे सुने जाते थे | सन 2014  के बाद वही भूकंप बार बार घटित होते देखे जा रहे थे |इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  कोरोनाकाल के एक वर्ष में वैश्विक स्तर पर 38,816 बार भूकंप आ चुके थे | डेढ़ वर्ष में केवल भारत में ही 1000 से अधिक भूकंप आए थे | मार्च -अप्रैल  2020  के मात्र डेढ़ महीने में दिल्ली-एनसीआर में  10 बार भूकंप आए थे |   23 नवंबर 2020 को पूरी दुनिया में कुल 95 स्थानों पर भूकंप आए थे | एक सप्ताह में 700 जगहों पर भूकंप आये। एक महीने में 3105 भूकंप पूरी दुनिया में आये। भूकंपों की इतनी अधिकता पहले तो नहीं देखी जा रही थी | इसी समय ऐसा क्यों हुआ ?         

       17\18जुलाई 2020 को अनेकों स्थानों पर काफी अधिक संख्या में भूकंप आए हैं |इनके बाद 19 जुलाई 2020 से भारत में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया था !

        क्या इन  भूकंपों से महामारी का भी कोई संबंध होता है | यदि ऐसा नहीं है तो इसी समय इतने अधिक भूकंपों के आने का कारण क्या  है |इस संबंध को खोजना अनुसंधानों की जिम्मेदारी है |

    अग्नि तत्व 
        ऑस्ट्रेलिया में आग लगने की भयंकर घटनाएँ घटित होते देखी जाती रहीं ,जो लंबे समय तक चलती रही हैं |कुछ अन्य देशों में भी ऐसी घटनाएँ देखने को मिलती रही हैं |उत्तराखंड के जंगलों में तो 2 फरवरी 2016   से ही आग लगने की घटनाएँ प्रारंभ हो गई थी जो  क्रमशः धीरे धीरे बढ़ती चली जा रही थीं | 10 अप्रैल 2016 के बाद ऐसी घटनाओं में बहुत तेजी आ गई थी !आग लगने की घटनाओं से हैरान परेशान होकर 28 अप्रैल 2016 को बिहार सरकार के राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने ग्रामीण इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खाना न पकाने की सलाह दी थी . इतना ही नहीं अपितु इस बाबत जारी एडवाइजरी में इस दौरान हवन करने, गेहूँ  का भूसा और डंठल जलाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई थी | इसी समय जमीन के अंदर का जलस्तर तेजी से नीचे जाने लगा था, बहुत इलाके पीने के पानी के लिए तरसने लगे | पानी की कमी के कारण ही पहली बार पानी भरकर दिल्ली से लातूर एक ट्रेन भेजी गई थी |प्राकृतिक वातावरण में बहुत अधिक ज्वलन शीलता बढ़गई  थी | ऐसा होने के पीछे का कारण किसी को समझ में नहीं आ रहा था |इस वर्ष आग लगने की घटनाएँ इतनी अधिक घटित हो रही थीं | ये अनुसंधान का विषय होना चाहिए था कि क्या ऐसी घटनाओं का भी महामारी से कोई संबंध था !
    जल में कोरोना -
     19-1-2020- ऑस्ट्रेलिया मूसलाधार बारिश और बाढ़ झेल रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक यह 100 साल में सबसे अधिक होने वाली बारिश है | पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन और क्वींसलैंड में भारी तबाही हुई है। 
       सूखा वर्षा बाढ़ जैसी  भयानक हिंसक घटनाएँ पिछले कुछ वर्षों से विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों  में घटित होते देखी जा रही हैं | भारत में भी असम  केरल कश्मीर बिहार महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में समय समय पर घटित होती देखी जाती रही हैं | अगस्त 2018 में केरल में भीषण बाढ़ आई ! 2020 के  अप्रैल में इतनी बारिश हुई जितनी पहले कभी नहीं हुई थी। मई की बारिश ने भी चौका दिया है।गरमी की ऋतु में  मई जून तक वर्षा होती रही |ऐसी बहुत सारी घटनाएँ घटित होती रही हैं | ऐसी घटनाएँ इतनी अधिकता में पहले तो नहीं घटित होती थीं | ऐसा होने का कारण आगे आने वाली कोरोना महामारी ही तो नहीं थी |
    आकाश तत्व 
         26 Apr 2020-वैज्ञानिकों का दावा: अपने आप ठीक हुआ ओजोन परत पर बना सबसे बड़ा छेद ! दुनिया इस समय कोविड-19 महामारी से लड़ रही है। वहीं एक अच्छी खबर यह है कि पृथ्वी के बाहरी वातावरण की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार ओजोन परत पर बना सबसे बड़ा छेद स्वत: ही ठीक हो गया है। वैज्ञानिकों ने पुष्टि है कि आर्कटिक के ऊपर बना दस लाख वर्ग किलोमीटर की परिधि वाला छेद बंद हो गया है। इसके बारे में वैज्ञानिकों को अप्रैल महीने की शुरुआत में पता चला था। ऐसे और भी बदलाव वातावरण में आए थे |
    वायु तत्व -19 जून 2020 ऑस्ट्रेलिया में  100 साल का सबसे भीषण तूफान आया है |इस प्रकार के हिंसक आँधी तूफ़ान चक्रवात आदि पिछले कुछ वर्षों से विश्व के अनेकों देशों में घटित होते देखे जाते रहे हैं | विशेषरूप से  भारत में भी ऐसी आपदाएँ अक्सर घटित होते देखी जाती  रही हैं | 
       2018 के अप्रैल और मई में पूर्वोत्तर भारत में हिंसक  आँधी तूफान  आए थे | ऐसी आँधी तूफानों की घटनाएँ बार बार घटित हो रही थीं | 2 मई 2018 की रात्रि में आए तूफ़ान से काफी जन धन हानि हुई थी | इसी समय आँधीतूफानों के कारण  ऐसी ही कई और हिंसक घटनाएँ घटित हुई थीं  | ऐसी  वायु तत्व संबंधी असंतुलित घटनाएँ क्या भावी महामारी की सूचना दे रही थीं |    
                                 मौसम में आ रहे थे बड़े बदलाव ! दे रहे थे महामारी आने की सूचना |

         2020 की जनवरी इतिहास की सबसे गर्म जनवरी बताई जा रही थी ! कुल मिलाकर सर्दी के सीजन  में सर्दी  बहुत कम हुई एवं गर्मी के सीजन में गर्मी कम हुई !मार्च अप्रैल तक वर्षा होती रही |   यूरोप में जनवरी का तापमान औसत से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया , जबकि  पूर्वोत्तर यूरोप के कई हिस्सों में औसत से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया !जनवरी माह का वैश्विक तापमान अपने चरम पर पहुँच गया था। 

         भारत में लगातार वर्षा होते रहने के कारण अप्रैल 2020  सबसे ठंडा बीत रहा था,जबकि ब्रिटेन में लू चल रही थी !बताया जाता है कि ब्रिटेन में गर्मी ने  पिछले 361 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.|अप्रैल 2020 में कोरोना, सूखा और तूफान से अमेरिका की हालत दिनोंदिन बिगड़ रहे थे | में बारिश-बाढ़ और भूकंप आदि प्राकृतिक घटनाओं से चीन का बुरा हाल हुआ जा रहा था  ! सितंबर 2020 में दिल्ली बासियों को मई-जून जैसी तपिश झेलनी पड़ रही थी ।मॉनसून की विदाई देर से हुई थी | जो पहले 1 सितंबर से होनी शुरू हो जाती थी, वो  17 सितंबर के करीब विदा हुआ था | 

        कुल मिलाकर कोरोना काल में एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, चीन और रूस आदि में मौसम का प्रचंड रूप देखा जा रहा था |  दुनिया के कई देशों में मौसम के बदलते मिजाज को देखा गया है. यूरोप से लेकर एशिया और नॉर्थ अमेरिका से लेकर रूस तक कहीं बाढ़ है, कहीं गर्म हवाएँ हैं  तो कहीं पर सूखे की स्थिति है. यूरोप के देश , नॉर्थ अमेरिका, एशिया और अफ्रीका में कहीं बाढ़, कहीं तूफान, कहीं हीट वेव, कहीं जंगलों में लगी आग तो कहीं सूखे की स्थिति थी | रूस, चीन, अमेरिका और न्‍यूजीलैंड में लोग गर्मी, बाढ़ और जंगलों में लगी आग से परेशान थे |पश्चिमी यूरोप में भारी बारिश हो रही थी कहा जा रहा था कि एक सदी में पहली बार ऐसी बाढ़ आई है|  बेल्जियम, जर्मनी, लक्‍जमबर्ग और नीदरलैंड्स में 14और15जुलाई 2020 को इतनी अधिक बारिश हो गई है जितनी दो माह में होती थी |  नॉर्थ यूरोप में गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे थे | फिनलैंड जहाँ गर्मी कभी नहीं पड़ती थी , वहाँ भी गर्मी पड़ रही थी | देश के कई हिस्‍सों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्‍यादा हो गया था | रूस में साइबेरिया का तापमान इतना बढ़ गया था कि 216 ये ज्‍यादा जंगलों में आग लगी हुई थी | वहीं पश्चिमी-उत्‍तरी अमेरिका में अत्‍यधिक गर्मी ने हालात खराब कर दिए थे | कैलिफोर्निया, उटा और पश्चिमी कनाडा में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था |  कैलिफोर्निया की डेथ वैली में पिछले दिनों ट्रेम्‍प्रेचर 54.4 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुँच गया था | इसी तरह से एशिया के कई देशों जैसे कि चीन, भारत और इंडोन‍ेशिया के कुछ हिस्‍सों में बाढ़ की स्थिति थी | इसीप्रकार की और बहुत सारी घटनाएँ ऋतुओं की सीमाएँ लाँघकर घटित होते देखी जा रही थीं | 

                             पंचतत्वों के  असंतुलित होते ही पैदा होने लगते हैं रोग और महारोग  !

              मौसम में जब इतने बड़े बड़े बदलाव होने लगते हैं,तो उसका प्रभाव भी उसीप्रकार का होगा यह स्वाभाविक ही है | कोरोना महामारी के समय भी प्राकृतिक घटनाओं का  काल,क्रम ,अनुपात आदि सबकुछ  तेजी से बिगड़ने लगा था | भूकंप आँधी तूफान वर्षा बाढ़ चक्रवात बज्रपात वायु प्रदूषण तापमान आदि बार बार घटित होते देखे जा रहे थे |प्राकृतिक घटनाओं का संतुलन दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा था | इससे महामारी जैसी स्वास्थ्यविरोधी बड़ी दुर्घटनाओं का घटित होना स्वाभाविक ही था |जिसे समय से समझा नहीं जा सका था |

       ब्यवहार में भी देखा जाता है कि किसी विमान का पायलट जब देखता है कि विमान संचालन में कुछ घटनाएँ उसके अनुमान से अलग हटकर घटित होते दिखाई दे रही हैं या अनुमान के विरुद्ध घटित हो रही हैं तो पायलट इसकी सूचना  कंट्रोलरूम को तुरंत इस आशंका के साथ देता है कि कुछ गड़बड़ होने वाला है |ऐसे ही मौसम संबंधी अनुसंधानों में लगे वैज्ञानिकों  को लीक से हटकर घटित हो रहे प्राकृतिक परिवर्तनों को समझना चाहिए था | प्राकृतिक घटनाओं को असंतुलित होते देखकर इतनी बड़ी महामारी के विषय में समाज को तुरंत सतर्क कर दिया जाना चाहिए था |   

       कुशल रसोइया भोजन बनाते समय अनेकों तेल मशालों को उचित अनुपात में डालकर एक से एक स्वादिष्ट ब्यंजन तैयार करते देखे जाते हैं |उसी  ब्यंजन में सारे मशाले डाले जाएँ किंतु उनका अनुपात बिगड़ जाए तो वह ब्यंजन स्वादिष्ट नहीं बनेगा | यह अनुपात जितना बिगड़ता है भोजन  का स्वाद भी उतना ही बिगड़ जाता है |विशेष बात यह है कि मशालों का अनुपात बिगड़ते ही रसोइए को अनुमान लग जाता है कि ब्यंजन का स्वाद बिगड़ जाएगा !उसमें इस मशाले की कमी या बढ़ोत्तरी दिखाई देगी !उसके सुधार के लिए वह उस अनुपात को संतुलित करने के प्रयास भी उसी समय करता है जिसमें कई बार वह सफल भी होता है यही उस  रसोइए का विशेष गुण होता है |

         मौसम भी उसी ब्यंजन की तरह ही होता है | जिसमें सर्दी गर्मी वर्षा  आदि जब तक उचित अनुपात में होती रहती है | तब तक प्रकृति और जीवन दोनों ही स्वस्थ बने रहते हैं | ये अनुपात बिगड़ते ही दोनों का स्वस्थ्य बिगड़ने लगता है |  

       ऐसे ही किसी औषधि के निर्माण में घटक द्रव्यों का अनुपात यदि बिगड़ जाए तो निर्मितऔषधि लाभ की जगह नुक्सान भी पहुँचा सकती है |जिसका अनुमान कुशल चिकित्सक पहले ही लगा लिया करते हैं | 

        ऐसे ही मौसम वैज्ञानिकों से लेकर चिकित्सा वैज्ञानिकों तक की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे प्रतिपल होते प्राकृतिक परिवर्तनों को न केवल देखते समझते रहें अपितु उनके अभिप्राय तथा उनसे प्राप्त भविष्य संबंधी संकेतों  को भी समझते रहें तभी उनके द्वारा किए गए अनुसंधान समाज के लिए उपयोगी हो सकते हैं ,अन्यथा ऐसे अनुसंधानों को करने का प्रयोजन ही क्या बचता है | 

                                  जलवायुपरिवर्तन मतलब पंचतत्वों का असंतुलन  !

          जल और वायु भी तो पंचतत्वों में ही सम्मिलित हैं| परिवर्तन होगा तो पाँचोंतत्वों में एक साथ होगा !किसी एक तत्व में परिवर्तन शुरू होते ही दूसरे तत्व भी उससे प्रभावित होने लगते हैं|किसी गाड़ी के चार पहियों में से कोई एक पहिया भी यदि खाँचे में चला जाए तो शेष तीनों पहियों की भी गति बाधित हो जाती है |ऐसी स्थिति में यह कैसे संभव है कि जलवायु परिवर्तन हो किंतु बाक़ी तीन तत्वों में कोई परिवर्तन ही न हो |  तापमान बढ़ने के बाद सर्दी को कम करना नहीं पड़ता है अपितु सर्दी स्वतः कम हो जाती है|

          हमारे कहने का अभिप्राय जलवायुपरिवर्तन का मतलब केवल जल और वायु तत्व में ही परिवर्तन न होकर प्रत्युत पाँचों तत्वों में होने वाला परिवर्तन है | अचानक तापमान बढ़ने लगे या सर्दी अधिक बढ़ने लगे, बार बार  तूफ़ान आने लगें ! हिंसक महामारी आ जाए !लीक से हटकर घटित होने वाली  ऐसी सभी घटनाओं के घटित होने के लिए जलवायुपरिवर्तन को जिम्मेदार माना जाता है ,किंतु ऐसा कैसे हो सकता है | तापमान बढ़ने का कारण जल और वायु में होने वाले परिवर्तन न होकर प्रत्युत अग्नि तत्व में होने वाला परिवर्तन है | भूकंप जैसी घटनाएँ पृथ्वी अग्नि एवं वायुतत्व  के संयोग से  घटित होती हैं |तूफ़ान जैसी घटनाएँ अग्नि एवं वायु के संयोग से घटित होती हैं | इसलिए सभीप्रकार की प्राकृतिक घटनाओं के लिए केवल जलवायुपरिवर्तन को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया  जा सकता है |  

        चिकित्साशास्त्र में भी प्रकृति एवं जीवन को प्रभावित करने वाले जिन वातपित्तकफ के असंतुलन चर्चा की जाती है वह भी जलवायुपरिवर्तन ही तो है | उसमें अग्नि तत्व को भी सम्मिलित किया गया है जिसके बिना  केवल जलवायुपरिवर्तन प्रकृति एवं जीवन को प्रभावित करने में सक्षम नहीं है |वातपित्तकफ के असंतुलन से संपूर्ण प्रकृति एवं जीवन पर बिपरीत प्रभाव पड़ता है | त्रितत्वों के वैषम्य से संपूर्ण प्रकृति प्रभावित होती है | खाने पीने की चीजें प्रभावित होती हैं |उन्हें खाने पीने से स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है |ऐसी हवा में साँस लेने से  रोग पैदा होते हैं

       वर्षा आदि होने न होने तथा कम या अधिक होने का कारण केवल जलवायुपरिवर्तन ही नहीं अपितु पंचतत्वों का वैषम्य होता है |ऐसी बिषमता का कारण समय में होने वाले परिवर्तन होते हैं | समय के संचार में होने वाले परिवर्तनों को  समझे बिना पंचतत्वों के वैषम्य को समझना या इनके विषय में अनुमान  पूर्वानुमान आदि लगाना कठिन होता है |इसके बिना भूकंप आँधी तूफ़ान आदि किसी भी प्राकृतिक घटना को समझना केवल  कठिन ही नहीं अपितु असंभव भी है | 

        विभिन्न प्राकृतिकघटनाओं के लिए केवल जलवायुपरिवर्तन को जिम्मेदार ठहरा देने मात्र से अनुसंधानों का उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता है |लक्ष्य तो प्राकृतिक आपदाओं के कारणों एवं उनके समाधानों को खोजना होता है | ऐसी घटनाएँ यदि जलवायुपरिवर्तन के कारण घटित होती हैं,तो जलवायुपरिवर्तन होने का कारण खोजना होगा | उसके विषय में अनुमान पूर्वानुमान लगाना होता है |तभी ऐसे अनुसंधानों से लक्ष्य साधन हो सकता है | 

          पंचतत्वों के संतुलन से ही जीवधारियों के रहने लायक वातावरण का निर्माण हो पाता है | समस्त जीवधारियों को इसीप्रकार के वातावरण में रहने की आदत सी पड़ी हुई है | इस वातावरण  में जितना परिवर्तन होता है उतना ही जीवन के लिए असहनीय होता जाता है|  जिसे  सहने का जीवन को अभ्यास ही नहीं है |इसीलिए रोग महारोग  आदि पैदा होने लगते हैं | ऐसे समय मनुष्यों से लेकर पशु पक्षियों समेत समस्त जीवधारियों में बेचैनी  घबड़ाहट आदि बढ़ने लगती है |

          ऐसी  बेचैनी  घबड़ाहट आदि बढ़ने  के लिए वो अपने खान पान रहन सहन आहार बिहार आदि को जिम्मेदार मान लेते हैं| कुछ लोग अपने सुख साधनों का सहारा लेकर मन की ऐसी बेचैनी घटाने का प्रयत्न करते हैं |कुछ लोग इसके लिए मनोरंजक साधनों का सहारा लेते हैं | इसीलिए हास्यकविसम्मेलनों ने कोरोना महामारी आने से पहले काफी जोर पकड़ा था | ऐसी बातों से मनुष्यों का ध्यान दूसरी ओर भटक जाता है !जिससे उन्हें प्राकृतिक परिवर्तनों का अनुभव नहीं हो पाता है | इसी बेचैनी को न सह पाने के कारण अपराध उन्माद हिंसात्मकप्रवृत्ति आंदोलन भावना आदि दिनों दिन बढ़ते जा रहे होते हैं |

         इसलिए जलवायु परिवर्तन का मतलब केवल उतना ही नहीं होता है,प्रत्युत जलवायु परिवर्तन  का मतलब प्राकृतिक आपदाओं एवं महामारियों का पूर्वसंकेत होता है |

       

               

                        केवल जलवायु परिवर्तन या कुछ और भी -

       किसी मनोरोगी को चिकित्सक ने नींद की यदि एक गोली खाने की सलाह दी है ,तो उसे एक गोली ही खानी चाहिए, किंतु वह रोगी यदि छै गोलियाँ खा लेता है तो उसके दुष्प्रभाव  भी होंने लगते हैं |जिनका समाधान चिकित्सकों  को तुरंत खोजना पड़ता है | केवल यह कह देने मात्र  से बात नहीं बन जाती है कि उसने नींद की छै गोलियाँ खा ली थीं इसलिए नींद आ रही है | 

            इसी प्रकार से बड़ी बड़ी प्राकृतिक घटनाएँ घटित होने पर केवल यह कहकर उन्हें भुला दिया जाना ठीक नहीं है कि ये तो जलवायुपरिवर्तन के कारण घटित हो रहा है |यदि इसे सही मान भी लिया जाए तो इसका परिणाम भी तो होगा | पहले की अपेक्षा तापमान यदि अचानक बढ़ने या घटने लगे तो ऐसा होने का कारण भले  जलवायुपरिवर्तन  ही क्यों न हो किंतु इसके कुछ परिणाम भी तो होंगे जिनका अध्ययन आवश्यक है | ऐसा ही सभी प्राकृतिक घटनाओं या आपदाओं के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना होगा |  घटनाओं के घटित होने का कारण और निवारण आदि भी तो खोजना पड़ेगा |इसके भविष्य में पड़ने वाले अच्छे बुरे प्रभावों का भी अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाना पड़ेगा |

           कई बार सुनने को मिलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आज के सौ दो सौ वर्ष बाद सूखा पड़ेगा, आँधी तूफ़ान भूकंप महामारी आदि घटनाएँ बार बार घटित होंगी |तापमान बढ़ जाएगा ,ग्लेशियर पिघल जाएँगे  तो ऐसी भविष्य संबंधी बातों पर तब तक कोई  भरोसा कैसे कर लेगा ,जबतक पूर्वानुमान विज्ञान के द्वारा मानसून आने जाने की सही तारीखों का पता नहीं लगाया जा सकेगा | मौसमसंबंधी दीर्घावधि मध्यावधि  पूर्वानुमान पता नहीं लगाए जा  सकेंगे |

          जिस अनुसंधान प्रक्रिया के द्वारा विगत बीस वर्षों में किसी बड़ी प्राकृतिक घटना या महामारी का पूर्वानुमान  नहीं लगाया जा सका है | उस प्रकार के वैज्ञानिक अनुसंधानों के द्वारा  यह कैसे कहा  जा सकता है कि  जलवायु परिवर्तन के कारण आज के सौ दो सौ वर्ष बाद कैसा कैसा प्राकृतिक वातावरण बनेगा | 

         प्रकृति में यदि इतने बड़े बड़े बदलाव होंगे तो उस परिस्थिति में मनुष्यादि समस्त प्राणियों का जीवन कितना सुरक्षित होगा | उस प्रकार का वातावरण क्या जीवों के सहने लायक होगा | उस प्रकार के दुष्प्रभाव क्या सौ दो सौ वर्ष बाद एक साथ ही दिखाई देंगे या धीरे धीरे क्रमशः होते देखे  जाएँगे |

       उसप्रकार का डरावना वातावरण बनने के दुष्प्रभाव क्या मनुष्य जीवन पर भी पडेंगे | उससे रोग महारोग जैसी घटनाएँ भी क्या घटित होंगी | उनसे सुरक्षा के लिए अभी से क्या सतर्कता बरती जानी चाहिए | यह भी पता लगाया जाना चाहिए |

      कुल मिलाकर हमें यदि जलवायु परिवर्तन होने की जानकारी अभी से पता लग गई है  ,जिसके परिणाम स्वरूप भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के विषय में पता लगा ही लिया गया है तो उससे बचाव के लिए भी अभी से आवश्यक प्रयत्न शुरू कर दिए जाने चाहिए तभी इस जानकारी का सदुपयोग हो पाएगा | 

     

       

    Comments

    Popular posts from this blog

    Mahamaari

    विज्ञान खंड

    महामारी मौसम के आधार पर ! 1008